बिहार झारखंड में “सिपाही” से बढ़ेगी बॉक्स ऑफिस की गर्मी

by | Aug 6, 2017 | 0 comments


सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फ़िल्म ‘सिपाही’ 4 अगस्त को रिलीज हो गई. इस फ़िल्म का दर्शक लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेड पंडितो की माने तो बहुप्रतीक्षित ‘सिपाही” से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की गर्मी बढ़ेगी। यह फ़िल्म कॉलेक्शन्स के कई नए कृतिमान स्थापित कर सकती है। एक तो दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का अपना एक दर्शक वर्ग है जिन्हें इस जोड़ी के फिल्मो की आदत सी हो गयी है। ऊपर से सिपाही इन दिनों सुर्खियों में है इसका विषय एक कांस्टेबल के जिंदगी पर आधारित है। एक कांस्टेबल की जिंदगी कितनी कठिन होती है जिम्मेदारी निभाने के लिए अपने रिस्तो से भी समझौता करना पड़ता है यह इस फ़िल्म में दिखाने की कोशिश की गई है। साथ ही अगर एक सिपाही चाह ले तो भ्रष्ट तंत्र को कैसे सही कर सकता है। कुल मिला कर यह एक आम सिपाही की कहानी है जिसे निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने काफी उम्दा तरीके से पेश किया है। निर्देशक प्रेमांशु सिंह की माने तो यह फ़िल्म हर एक सिपाही के अंदर ऊर्जा का संचार करेगी ,फ़िल्म को देख वो अपने अंदर एक बदलाव महसूस करेंगे।

फ़िल्म के निर्माता शिव नारायण सिंह के अनुसार यह फ़िल्म हर सिपाही की कहानी बयां करती है। इसमें एक सिपाही के जीवन को दर्शाया गया है।

फ़िल्म 4 अगस्त से पूरे बिहार और झरखण्ड के अधिकतम सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाएगी। फ़िल्म का वितरण अग्रणी वितरण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स कर रही है। बिहार झरखण्ड में फ़िल्म का प्रचार प्रसार सर्वेश कश्यप कर रहे हैं।

सिपाही में जुबली स्टार निरहुआ,आम्रपाली दुबे के साथ सुशील सिंह , संजय पांडे , मनोज टाईगर , अयाज़ खान , अनुप अरोरा,सत्य प्रकाश सिंह,देव सिंह ,धामा वर्मा ,किरण यादव, जैसे दिग्गज कलाकार हैं । सिपाही के लेखक हैं मनोज टाईगर और गीतकार प्यारेलाल यादव ,श्याम देहाती , अरविंद तिवारी ,आज़ाद सिंह , प्रमोद शकुंतलम हैं। संगीतकार ओम झा हैं। कैमरामैन हैं देवेंद्र तिवारी और एडिटर हैं जितेंद्र सिंह जीतू।


(सर्वेश कश्यप)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up