बिहार में रिलीज से पहले फाड़े गए फिल्‍म ‘पाकिस्‍तान में जयश्रीराम’ के पोस्‍टर

by | Jan 23, 2018 | 0 comments

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक ओर जहां संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्‍म ‘पद्मावत’ के पोस्‍टर फाड़े जाने का मामला सामने आया है। वहीं अब बिग बॉस फेम मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘पाकिस्‍तान में जयश्रीराम’ के पोस्‍टर भी फाड़े जा रहे हैं। बता दें कि मुंबई – गुजरात में सुपरहिट होने के बाद अब बिहार की बारी है, जब गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को फिल्‍म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ बिहार में रिलीज होगी।

दरअसल, फिल्‍म की कहानी तीन तालाक, गौ हत्‍या और लव जिहाद जैसे मुद्दों को छूती है, जिस वजह से कुछ लोगों में नाराजगी की बात सामने आ रही है। मगर किसी व्‍यक्ति या संगठन ने फिल्‍म का विरोध नहीं किया है। इस बारे में फिल्‍म के प्रोड्यूसर भूपेंद्र विजय सिंह ने कहा कि हर किसी को असहमत होने का हक है, मगर बिना फिल्‍म देखे पोस्‍टर फाड़ने जैसा कृत्‍य न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि कानूनी तौर पर भी जस्टिफाई नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हालांकि पोस्‍टर फाड़ने की जिम्‍मेवारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन जिस हिसाब से पोस्‍टर फाड़े जा रहे हैं, वो बेहद चिंतनीय और निंदनीय है।

उन्‍होंने कहा कि एक खास दृश्य में पाकिस्तान में अपने देश का झंडा देख कर हमें उस पर गर्व होता है। आमतौर पर भोजपुरी इंडस्‍ट्री में फिल्‍में फैंटेसी आधारित प्रेम कहानियां पर बनती है, मगर इस फिल्‍म में समाज और देश में अत्याचार, अन्याय और विसंगतियों से अलग – अलग सच्‍ची घटना पर एक जोशीले कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसलिए नये साल पर मुंबई – गुजरात में फिल्‍म को खूब पसंद किया गया है और अब हम 26 जनवरी के अवसर पर बिहार में भी इस फिल्‍म को रिलीज करेंगे।

बता दें कि राजपूत फिल्म्स फैक्ट्री के बैनर तले बनी फिल्‍म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ में भोजपुरी इंडस्‍ट्री के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत और बिग बॉस फेम मोनालिसा की जोड़ी साथ नजर आ रही हैं, जिनका इंतजार भोजपुरिया दर्शकों को लंबे समय था। फिल्‍म के के निर्देशक रामाकात प्रसाद हैं। फिल्‍म में विक्रांत-मोनालिसा के अलावा खलनायक अवधेश मिश्रा, नेहा सिंह, हीरा यादव, धामा वर्मा, बालगोविंन्द बंजारा, प्रेम प्रधान, उल्हास कुडवे और सोनिया मिश्रा की मुख्य भूमिका है और फिल्म के पीआरओ हैं रंजन सिन्‍हा।


(रामचन्द्र यादव)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 10 गो भामाशाहन से कुल मिला के पाँच हजार छह सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)


18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया


(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(5)

5 अगस्त 2023
रामरक्षा मिश्र विमत जी
सहयोग राशि - पाँच सौ एक रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


अँजोरिया के फेसबुक पन्ना

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up