भोजपुरी फिल्‍म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ का ट्रेलर हुआ वायरल

by | Oct 4, 2017 | 0 comments


निर्माता अनिल काबरा और प्रदीप सिंह की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्‍म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ का ट्रेलर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ट्रेलर लांच होने के 48 घंटे के अंदर ही आठ लाख से अधिक लोगों ने सिर्फ यू-ट्यूब पर सर्च किया और देखा. इसके अलावा अन्‍य माध्‍यमों पर भी ट्रेलर खूब देखा जा रहा है. फिल्‍म के ट्रेलर को देखकर यही लगता है कि फिल्‍म काफी एंटरटेनिंग होगी और दर्शकों को इसमें मजा भी खूब आने वाला है. भोजपुरी के दो दिग्‍गज विलेन अवधेश मिश्रा और संजय पांडेय इस फिल्‍म में पहली बार लीक से हटकर कॉमेडी अवतार में दिखे हैं. वहीं, फिल्‍म में लीड भूमिका में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी एक बार फिर पर्दे पर आग लगाने को तैयार हैं. इसके अलावा फिल्‍म का म्‍यूजिक भी धूमधाम से मुंबई में लांच कर दिया गया है, जिसे एस आर के म्‍यूजिक ने जारी किया है. फिल्‍म के गाने काफी अच्‍छे हैं. म्‍यूजिक लांच के मौके पर दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, सुनील बुबना, आलोक कुमार सहित कई फिल्‍मी हस्तियां मौजूद थीं.

इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ बिहार का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रिलीज होगी. पूरी तरह परिवार और परिवेश के थीम पर बनी इस रॉम कॉम फिल्‍म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ में भोजपुरिया गांव – जवार की झलक मिलेगी. फिल्‍म के बारे में रजनीश मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्‍य भोजपुरी सिनेमा के उन सभी लोगों,खास कर महिलाओं के बीच ले जाने की है, जो भोजपुरी फिल्‍मों से रूठे हैं. हमारा मकसद इस फिल्‍म से सिर्फ पैसा कामना नहीं है, बल्कि आम भोजपुरिया दर्शकों को सिनेमाघरों के अंदर लाना है. जो अभी तक घर पर बैठ बिना देखे ही भोजपुरी फिल्‍मों की आलोचना करते रहते हैं. अगर भोजपुरी फिल्‍मों में भोजपुरिया परिवेश पर कहानी बुनी जाय, तो वह हिट होती है और दर्शकों द्वारा सराही भी जायेगी. आज भोजपुरी सिनेमा को अपने परिवेश और परिवार के इर्द गिर्द कहानियों पर फिल्‍में बनाने की जरूरत है. तभी इसकी मिठास लोगों तक पहुंच सकेगी.

बता दें कि फिल्‍म की परिकल्‍पना अनंजय रघुराज सिंह ने की है. फिल्‍म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की हिट जोड़ी के अलावा अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, संजय महानंद, किरण यादव, सुमन झा, गोपाल राय, आनंद मोहन पांडेय, धामा वर्मा, देव सिंह, दीपक सिन्‍हा, पल्‍लवी कोली, दिव्‍या शर्मा और रोहित सिंह मटरू ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है. फिल्‍म के प्रचारक हैं रंजन सिन्‍हा व संजय भूषण पटियाला और फिल्‍म के गीतकार प्‍यारेलाल यादव,श्‍याम देहाती, पवन पांडेय और आजाद सिंह हैं.


(रंजन सिन्‍हा @TEAM RANJAN)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे -
भा
सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up