मनोज तिवारी और रविकिशन की दोस्ती अटूट

by | Apr 28, 2017 | 0 comments

मनोज तिवारी के सम्मान में रविकिशन ने दी पार्टी

दिल्ली भाजपा केप्रदेश अध्यक्ष और सांसद तथा भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार मनोज तिवारी और भाजपा नेता तथा भोेजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रविकिशन की अटुट दोस्ती की चर्चा इन दिनों हर तरफ खुब चल रही है. २३ अप्रैल कोे दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा के इन दोनो शेरोंने जमकर चुनाव प्रचार किया . २४ अप्रैल को दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मुंबई में चांदिवली स्टूडियो पहुंचे जहां वे हिन्दी फिल्म लखनऊ सेंट्रल की शुटिंग कर रहे थे. जिसके नायक हैं फरहान अख्तर. इस फिल्म में रविकिशन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. चांदिवली में भव्य सेट पर चल रही इस फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने मनोज तिवारी के आने की जानकारी मिलने पर भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन मनोज तिवारी से मिलने इस फिल्म के सेट पर पहुंच गये. रविकिशन की उसदिन फिल्म लखनऊ सेंट्रल की शूटिंग नहीं थी मगर फिर भी अपनी अटूट दोस्ती के कारण रविकिशन मनोज तिवारी से मिलने सेट पर पहुंच गये. मनोज तिवारी ने भी रविकिशन का जोेरदार स्वागत किया. दोनो दोस्त चार घंटे तक एक साथ सेट पर रहे और वहां से देर रात निकले भी तो एक गाड़ी में. रात में ही रविकिशन ने मनोज तिवारी के सम्मान में अपने घर पर पार्टी दिया. दोनो दोस्तों ने जमकर पार्टी का लुत्फ उठाया. साथ ही मनोज तिवारी, साथ में आये अतिथियो’ और मनोज तिवारी के सारे स्टाफ को भी अपने हाथ से खाना परोसा. इस अवसर पर मनोज तिवारी ने रविकिशन का धन्यवाद बोेला तो रविकिशन ने सबके सामने कह दिया दोस्ती में धन्यवाद नहीं होता. उसके बाद गाड़ी तक मनोज तिवारी को छोेड़ने गये रविकिशन . मनोज तिवारी और रविकिशन की यह अटूट दोस्ती की पार्टी में मौैजूद सभी लोगोें ने जमकर तारीफ की. जाते जाते मनोेज तिवारी ने भी रविकिशन को २६ अप्रैल कोे दिल्ली आने और एमसीडी चुनाव परिणाम के बाद जश्न मनाने तथा लड्डू खाने का न्यौता दिया. रविकिशन उस दिन प्रियंका चोपड़ा की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होंगे मगर फिर भी उन्होने भी मनोज तिवारी का न्यौता स्वीकार कर लिया और कहा कि मैं आरहा हूं एमसीडी चुनाव में कामयाबी का लड्डू खाने और जश्न मनाने दिल्ली .


(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up