माटी से जुड़े शानदार अनुभव वाला ‘हीरो नंबर वन’

by | Apr 13, 2015 | 0 comments

AjayKumarJha-KhesariLal
अगर आप माटी से जुड़े शानदार अनुभव में खो जाना चाहते हैं तो निर्देशक अजय झा की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म हीरो नंबर वन को मिस मत कीजिए. इस फिल्म में आपको साफ सुथरी कहानी के साथ साथ कामेडी के तड़के भी खुब मिलेंगे. हीरो का दिल गांव से जुड़ा है सो गांव भी खुब सलीके से दिखाया गया है और देखने के बाद आप कहेंगे ये तो मेरा गांव है. खेत वही खलिहान वही और बगीचे भी वही.

बिहार में पिछले शुक्रवार प्रर्दशित हुई ‘हीरो नंबर वन’ सही मायने में भोजपुरी सिनेमा की हीरो साबित हुई है. फिल्म हीरो नंबर वन में कलाकारों ने उम्दा अभिनय किया है और छा गये हैं. खेसारी लाल यादव जहां फिल्म के हाईलाईट्स प्वाईंट हैं वहीं यंग्रीयंग मैन कृष्णा कुमार फिल्म की जरुरत हैं. फिल्म की नायिकायें अक्षरा और प्रियंका पंडित ने भोजपुरी की निर्धारित नायिकाओं के फ्रेम से हटकर काम किया है. फिल्म में कुलदीप कुमार की भूमिका भी लोगो को रुचिकर लगती है.

एस.ए.एस इंटरनेशनल फिल्म्स प्रस्तुत और मयुरी पायल इंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्म ‘हीरो नंबर वन’ के निर्माता कृष्णा कुमार और समरेन्द्र सिंह तथा निर्देशक अजय कुमार झा हैं.

मुख्य कलाकारों में खेसारी लाल यादव के साथ कृष्णा कुमार, अक्षरा सिंह, प्रियंका पंडित, अयाज खान, उल्हास कुड़वा, माया यादव, कुलदीप कुमार, प्रिया पांडे ,अनुप अरोड़ा और उमेश सिंह की मुख्य भुमिका है.

निर्देशक अजय झा की इस बात के लिए खासतौर से तारीफ की जानी चाहिए कि इस फिल्म में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों का चयन किया. यकीनन यह पारिवारिक भोजपुरी फिल्म रोमांटिक कॉमेडी में अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है. हीरो नंबर वन धीरे-धीरे आपके दिल में उतरती है और सिनेमा हॉल से निकलने के बाद भी फिल्म आपके मन में बसी होती है.

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म देखने के बाद अाप यकीनन अपने जीवन में उनलोगों को महत्व देना शुरू कर देंगे जिनकी आप उपेक्षा करते रहते हैं.


(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं. यूपीआई पहचान हवे -
भा
सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.
अबहीं ले 12 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार आठ सौ सतासी रुपिया के सहयोग मिलल बा. सहजोग राशि आ तारीख का क्रम से पाँच गो सर्वश्रेष्ठ भामाशाह -
(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(3)

24 जून 2023 दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया
(4)
18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया
(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

(11)
24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया

पूरा सूची
एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up