मुंहमांगी कीमत पर स्पाँसरो ने ख़रीदा भोजपुरी दबंग की ब्रांडिंग

by | Jan 19, 2016 | 0 comments

88 लाख में हुआ टाइटल का ब्रांडिग तो 50 लाख में टी शर्ट की ब्रांडिग।
नीलामी में स्पाँसरो ने खोली धन की थैली।
मनोज तिवारी और निरहुआ की टीम का पहला मैच 24 से

BhojpuriDabang
मुम्बई । पूरी दुनिया में मौजूद करोडो भोजपुरी भाषियों की अपनी क्रिकेट टीम भोजपुरी दबंग इस साल भी जहाँ सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग यानि सीसीएल सीजन 6 में लगातार चौथे साल भी शामिल होने जा रही है वहीँ पारले जी 20 20 कुकीज़ सीसीएल में भोजपुरी दबंग को पहली बार कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्पांसर भी मिले।भोजपुरी दबंग के मालिक और भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार मनोज तिवारी ने रविवार को मुम्बई के अँधेरी के रहेजा क्लासिक क्लब में भोजपुरी दबंग के लिए नीलामी रखा तो बोली लगाने वालो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।ऐसा पहली बार हुआ जब मिडिया के सामने नीलामी रखी गयी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
इस नीलामी में भोजपुरी दबंग का टाइटल स्पांसर बनने के लिए सबसे ज्यादा कम्पटीशन देखा गया।टाइटल स्पांसर बनने के लिए तीन कम्पनियो में होड़ थी जिसमे मारिया डे समूह ने 70 लाख की बोली से शुरुवात किया और उससे आगे जाते हुए बेकांक ने 75 लाख का ऑफर किया ।मारिया डे के मुस्तफा शेख ने फिर ये बोली 87 लाख तक पंहुचा दिया मगर अंतिम में 88 लाख रुपये में भोजपुरी दबंग का टाइटल स्पांसर बनने का श्रेय मिला रेवांता डेवलपर्स को।इस कंपनी के प्रदीप शेहरावत,अंकुर गुप्ता और सतेंद्र मान ने कहा उन्हें ख़ुशी है की हम एक बेहतरीन टीम भोजपुरी दबंग से जुड़ गए।
इसी तरह भोजपुरी दबंग का टीशर्ट की ब्रांडिंग ख़रीदा 25 लाख रुपये में जानी मानी रियल स्टेट ब्रांड वास्तु विहार के विनय तिवारी ने और 25 लाख रुपये में ही शर्ट की ब्रांडिंग खरीदा रीना पासी और सुभास पासी के फाउंडेशन अछर फाउंडेशन ने ।इस अवसर पर विधायक सुभास पासी खुद मौजूद थे।उन्होंने कहा उन्हें ख़ुशी है की अपनी भोजपुरी भाषा के लिए एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं भोजपुरी दबंग के साथ।
भोजपुरी दबंग के मालिक और इस टीम के कप्तान मनोज तिवारी ने इस टीम को शोहेल खान के साथ मिलकर ख़रीदा है।शोहेल खान की तरफ से विकास कपूर भी अवसर पर मौजूद थे भोजपुरी दबंग के ट्राउजर पर ब्रांडिंग का अधिकार नीलामी के जरिये ख़रीदा 15 लाख रुपये में जाने माने फ़िल्म निर्माता अभय सिन्हा की कंपनी याशी फिल्म्स और इम्पा के अध्यछ टी पी अग्रवाल की पत्रिका ब्लाक बस्टर ने जबकि बैट पर लोगो का राइट्स ख़रीदा 8.5 लाख में शेरा कोमेट के अजय चौधरी ने।इसी तरह हेलमेट और कैप पर ब्रांडिंग का राइट्स ख़रीदा 7 लाख रुपये में धनराज ग्रुप की और से दीपक बाधवा ने।
भोजपुरी दबंग के लिए किट पर ब्रांडिंग का अधिकार ख़रीदा ग्लोबल एडवरटाइजिंग की ओर से संजीव गुप्ता ने।भोजपुरी दबंग के को स्पांसर पैड बना नेचर केयर ग्रुप।
भोजपुरी दबंग का पहला क्रिकेट मैच 24 जनवरी को बैंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा जहाँ भोजपुरी दबंग भिड़ेगा कर्नाटका बुलडोजर से ।इस मैच का तीन चैनलो पर लाइव टेलीकास्ट होगा जिसमे बिग मैजिक गंगा ने भी भोजपुरी दबंग का प्रसारण अधिकार ख़रीदा है।
भोजपुरी दबंग के कप्तान हैं भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार मनोज तिवारी जबकि उप कप्तान हैं भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस टीम में है भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन ,प्रवेश यादव,विक्रांत सिंह ,आदित्य ओझा,उदय तिवारी,अयाज खान ,अभय शर्मा,जयप्रकाश यादव,रईश लस्करिया,शैलेश सिन्हा,असगर खान,अकबर नकवी,वैभव राय।भोजपुरी दबंग के टीम मैनेजर विकाश सिंह भी अपना क्रिकेट जलवा दिखाएंगे।टीम के कोच हैं संतोष डी सिंह।ट्रेनर हैं निर्भय सिंह जबकि फिजिसियन हैं सुरेश अकोलकर प्रचारक हैं शशिकांत सिंह और रंजन सिन्हा।इस टीम के अडिस्टेंट कोच है शौरभ सिंह।
भोजपुरी दबंग की ब्रांड अम्बेसडर हैं आम्रपाली दूबे,अंजना सिंह और शुभी शर्मा ।इस अवसर पर भोजपुरी दबंग क्रिकेट टीम के मालिक मनोज तिवारी ने कहा कि वैसे तो भोजपुरी क्षेत्रों के तमाम दिग्गज हैं जो बड़ी संस्थानों के मालिक भी हैं परंतु, हम भोजपुरी फिल्म उद्योग के लोग, जिनसे 20 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलता है, अपने उन सभी स्पोन्सर्स का शुक्रिया अदा करते हैं जिनके कारण हम देश की टॉप 8 फ़िल्म उद्योग की कतार में खड़े हो गए हैं।


(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up