शिखा मिश्रा ने धड़कन के लिये किया पवन सिंह को साईन

by | Dec 18, 2015 | 0 comments

pawan-singh
फिल्म निर्माण में उतरने वाली अभिनेत्री शिखा मिश्रा ने एक और धमाका किया है. उन्होने अपनी दुसरी फिल्म ‘धड़कन’ के लिये भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह को साईन किया है. हाल फिलहाल वह अपनी एक और फिल्म ‘पंडित और पठान’ को लेकर भी व्यस्त हैं.
इन दोनो फिल्मों को लेकर शिखा मिश्रा काफी उत्साहित हैं. हाल ही में शिखा के बारे में एक खबर आयी थी कि शिखा मिश्रा अनुष्का शर्मा की राह पर चल रही हैं और इसी साल प्रदर्शित हुई ‘एन एच १०’ के जरिये बतौर निर्माता बनीं अनुष्का शर्मा और शिखा मिश्रा में काफी समानता है.
शिखा मिश्रा भोजपुरी सिनेमा की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होने खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला और पहली फिल्म ‘पंडित और पठान’ की एनाउंसमेंट भी कर दी. अब शिखा मिश्रा ने अपनी एक और फिल्म ‘धड़कन’ की भी घोषणा कर दी है. दोनो फिल्मो में शिखा मिश्रा नायिका होंगी और शिखा मिश्रा इनका निर्माण किशोरी फिल्म के बैनर तले निर्माता धुपेन्द्र भगत के साथ मिलकर करेंगी. माना जारहा है कि शिखा जल्द ही अपनी तीसरी फिल्म की घोषणा भी कर सकती हैं.
फिलहाल पवन सिंह के साथ पहली बार बतौर नायिका और निर्माता काम करने जा रही शिखा कहती हैं पवन सिंह जी के साथ काम करने की तमन्ना हर नायिका की होती है. मुझे खुशी है कि मैं पवन सिंह जी के साथ काम करने जा रही हूं. किशोरी फिल्म्स और धुपेन्द्र भगत के बारे में वे कहती हैं किशोरी फिल्म्स लोगो से ये वायदा करता है कि वह हमेशा साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म बनायेगा. निर्माता धुपेन्द्र भगत मेरे लिये काफी लकी हैं.


(शशिकांत सिंह)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up