संगीतकार मुन्ना दुबे को मिलती है बॉलीवुड के पुराने सिंगरों से प्रेरणा

by | Apr 3, 2021 | 0 comments

53 भोजपुरी फिल्मों के लिए गीत संगीत लिख चुके लिरिक्स राइटर और म्यूजिक डाइरेक्टर मुन्ना दुबे की तमन्ना ए आर रहमान के साथ काम करने की है। वे कहते हैं कि भोजपुरी एक समृद्धशाली भाषा है। लेकिन वक़्त के साथ जो कुछ गलत चीजें आयीं हैं, उनसे इसको बचाना होगा। मुन्ना दुबे ने इसके साथ ही अपने करियर को लेकर भी कई बातें हमसे साझा की। पेश है उनसे बातचीत के कुछ अंश –

सवाल : फिल्मों की तरफ आना कैसे हुआ ?

मुन्ना दुबे : मैं बक्सर, नियाजीपुर का रहने वाला हूँ। फिल्मों में आने का शौक बचपन से रहा है। गाना लिखता था। आज म्यूजिक डायरेक्शन कर रहा हूँ। इससे पहले मैंने 1996 में खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की।

सवाल : म्यूजिक में आपको प्रेरणा कहाँ से मिलती है?

मुन्ना दुबे : मैं बॉलीवुड के अच्छे – अच्छे सिंगरों से प्रेरणा लेता रहा हूँ। उसमें मुकेश जी से ज्यादा प्रेरित रहा। उनके गाने सुनते – सुनते लिखने लगा औऱ आज म्यूजिक डायरेक्शन के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इसमें मुझे मेरे माता – पिता के साथ दोस्तों और अन्य लोगों का बेहद साथ मिला, जिसकी बदौलत आज मैंने 800 से अधिक गाने लिखे। 53 फ़िल्मों में गीत – संगीत दिया है।

सवाल : आप सिर्फ भोजपुरी भाषा के लिए काम करते हैं?

मुन्ना दुबे : मैंने हिंदी में भी काफी काम किया है। उसके बाद गुजराती और नेपाली में भी काम किया। बांग्ला में भी काम किया। भोजपुरी में सबसे ज्यादा काम किया है।

सवाल : बॉलीवुड में किसके साथ काम करना चाहेंगे?

मुन्ना दुबे : मुझे ए आर रहमान के साथ काम करना है। उनका यूनिक थॉट्स हैं, जो बेहद अच्छे लगते हैं। तुझ सा आशिक़ी असि त्रिपाठी और इल्तजा अल्तमश के साथ किया। इससे पहले भी कई हिंदी के अल्बम किये।

सवाल : भोजपुरी के सिंगरों के लिए कोई संदेश ?

मुन्ना : भोजपुरी से वल्गरिटी को दूर करिये। साफ सुथरे समाज गाने समाज को दीजिये। हम भी इस दिशा में काम कर रहे हैं।

(- हंगामा मीडिया)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 10 गो भामाशाहन से कुल मिला के पाँच हजार छह सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)


18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया


(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(5)

5 अगस्त 2023
रामरक्षा मिश्र विमत जी
सहयोग राशि - पाँच सौ एक रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


अँजोरिया के फेसबुक पन्ना

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up