सचित कुमार की नयी “प्रेम गाथा”

by | Mar 17, 2015 | 0 comments

PremGaatha
कुमार विकल के निर्देशन में पवन सिंह के साथ निर्माता डॉ. उदय शंकर की फिल्म ‘‘करेला कमाल धरती के लाल’’ में कमाल का अभिनय कर चर्चा में रहने वाले नवोदित सचित कुमार एक बार फिर समाचार की सुर्खियों में हैं. इस बार वह अपनी प्रेम गाथा को ले कर चर्चित हो रहे हैं.

वैसे सचित कुमार दिलफेंक युवक नहीं हैं. परिश्रमी हैं और पढ़ाकू भी. वह डी.एस. कॉलेज, कटिहार से ग्रेजुएट हैं और उसी जिले के मोहना चांदपुर के निवासी हैं. अभी जो चर्चा है, वह उनके फिल्मी रोमांस को लेकर है. वास्तव में, सचित कोई इश्कबाजी नहीं कर रहे बल्कि, वह तो निर्देशक दीपू राज की फिल्म करने जा रहे हैं, जो रांची में फिल्मायी जायेगी. नये तेवर की इस भोजपुरिया लव-स्टोरी का शीर्षक है “प्रेम गाथा-एक और आशिकी”.

आगामी मई महीने से इस फिल्म की शूटिंग रांची व आसपास के सुरम्य अंचलों पर होगी. एक्शन दृश्यों में कमाल दिखानेवाले सचित की ‘करेला कमाल धरती के लाल’ में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका थी और दर्शकों ने खूब तालियां पीटी थीं. अंजना सिंह के साथ सचित की रोमांटिक जोड़ी भी खूब पसंद की गई थी.

सचित बताते हैं कि, हालांकि ‘करेला कमाल धरती के लाल’ के पहले भी उन्होंने दो फिल्में की थीं ‘शिव गुरु महिमा’ और ‘हमार हीरो रंगबाज बा’, लेकिन उनके अंदर के हीरो, एक्टर को डायरेक्टर कुमार विकल ने ‘धरती के लाल’ में बाहर निकाला और फिर वे व्यस्त हो गए. उसके बाद ‘आपन माटी आपन गीत’ की और हिन्दी में अनिल भगत की फिल्म ‘बाबा रामदेव का चेला’ में काम किया. अभी दीपू राज की फिल्म में एक वैसी ही चुनौतीपूर्ण भूमिका है. इसके बाद राजेश बालक के साथ है ‘लड़ाई जनम भूमि के’ और सुरेश के. दास के साथ ‘प्यार पतन पछतावा’ कर रहे हैंं सचित. अनिल भगत की हिन्दी फिल्म ‘कसम भगत सिंह की’ भी कर रहे हैं.

अब देखना है सचित की नयी आशिकी ‘प्रेमगाथा’ क्या रंग लाती है.


(समरजीत)

Loading

0 Comments

Submit a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

अँजोरिया के भामाशाह

अगर चाहत बानी कि अँजोरिया जीयत रहे आ मजबूती से खड़ा रह सके त कम से कम 11 रुपिया के सहयोग कर के एकरा के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराईं.
यूपीआई पहचान हवे -
anjoria@uboi


सहयोग भेजला का बाद आपन एगो फोटो आ परिचय
anjoria@outlook.com
पर भेज दीं. सभकर नाम शामिल रही सूची में बाकिर सबले बड़का पाँच गो भामाशाहन के एहिजा पहिला पन्ना पर जगहा दीहल जाई.


अबहीं ले 11 गो भामाशाहन से कुल मिला के छह हजार सात सौ छियासी रुपिया के सहयोग मिलल बा.


(1)
अनुपलब्ध
18 जून 2023
गुमनाम भाई जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(3)


24 जून 2023
दयाशंकर तिवारी जी,
सहयोग राशि - एगारह सौ एक रुपिया

(4)

18 जुलाई 2023
फ्रेंड्स कम्प्यूटर, बलिया
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(7)
19 नवम्बर 2023
पाती प्रकाशन का ओर से, आकांक्षा द्विवेदी, मुम्बई
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


(11)

24 अप्रैल 2024
सौरभ पाण्डेय जी
सहयोग राशि - एगारह सौ रुपिया


पूरा सूची


एगो निहोरा बा कि जब सहयोग करीं त ओकर सूचना जरुर दे दीं. एही चलते तीन दिन बाद एकरा के जोड़नी ह जब खाता देखला पर पता चलल ह.


संस्तुति

हेल्थ इन्श्योरेंस करे वाला संस्था बहुते बाड़ी सँ बाकिर स्टार हेल्थ एह मामिला में लाजवाब बा, ई हम अपना निजी अनुभव से बतावतानी. अधिका जानकारी ला स्टार हेल्थ से संपर्क करीं.
शेयर ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले जरुरी साधन चार्ट खातिर ट्रेडिंगव्यू
शेयर में डे ट्रेडिंग करे वालन खातिर सबले बढ़िया ब्रोकर आदित्य बिरला मनी
हर शेेयर ट्रेेडर वणिक हैै - WANIK.IN

Categories

चुटपुटिहा

सुतला मे, जगला में, चेत में, अचेत में। बारी, फुलवारी में, चँवर, कुरखेत में। घूमे जाला कतहीं लवटि आवे सँझिया, चोरवा के मन बसे ककड़ी के खेत में। - संगीत सुभाष के ह्वाट्सअप से


अउरी पढ़ीं
Scroll Up